नयी दिल्ली 11 मई (वार्ता) विदेश मंत्रालय ने मीडिया में आई इन खबरों का खंडन किया है जिनमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लाखों भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए एक समझौते पर विचार विमर्श का दावा किया गया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अपने फैक्ट चैक हैंडल पर कहा है कि इस तरह की रिपोर्ट निराधार है और अभी भारतीय नागरिकों को यूएई से निकालने की कोई योजना नहीं है। उल्लेखनीय है कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि भारत और यूएई फुजैरा के रास्ते लाखों भारतीय नागरिकों को निकालने के समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्टों में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूरोप की अपनी चार देशों की यात्रा से पहले यूएई जा रहे हैं।
Next Post
चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल और सोने के भाव में गिरावट: पीएम मोदी की अपील का दिखा असर, एमसीएक्स पर चांदी ₹2300 से ज्यादा महंगी
Mon May 11 , 2026
नई दिल्ली | कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जहां सोने की कीमतों में 80 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया। […]

You May Like
-
10 months ago
रूस में सड़क हादसे में सात की मौत, 15 घायल
-
3 months ago
भीषण गर्मी से राहत के लिए नपा के नवाचार
-
10 months ago
बाइक हादसे में दो युवक गंभीर
-
5 months ago
शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
