रूस में सड़क हादसे में सात की मौत, 15 घायल

मास्को, 15 नवंबर (वार्ता) रूस के पर्म क्षेत्र में एक छोटी यात्री बस और ट्रक में टक्कर होने की वजह से सात लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

रूस की तास न्यूज एजेंसी ने ने शुक्रवार को क्षेत्रीय आपातकालीन सेवाओं के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार यह दुर्घटना आर-243 कोस्त्रोमा-शार्या-किरोव-पर्म सड़क के 55 किलोमीटर दूर पर हुई। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

क्षेत्रीय जाँच समिति के अनुसार, प्रारंभिक जाँच से संकेत मिलता है कि मिनी बस विपरित दिशा में चली गयी और ट्रक से टकरा गयी।

समिति ने बताया कि मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है। इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

 

Next Post

बिहार : एनडीए की प्रचंड जीत के मायने

Sat Nov 15 , 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का जनादेश बेहद स्पष्ट है,राज्य की जनता ने विकास, स्थिरता और भरोसेमंद नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को एक बार फिर सशक्त जनादेश सौंपा है. शुरुआती रुझानों से ही यह संकेत मिलने लगे थे कि जनता बदलाव नहीं, बल्कि निरंतरता चाहती है. अब […]

You May Like