भारतीय किसानों के हितों के साथ कोई समझता नहीं :गोयल

नयी दिल्ली 07 फरवरी (वार्ता) वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार किसी देश के साथ व्यापार समझौते की बातचीत में देश के किसानों के हित को सर्वोपर रखती है अमेरिका के साथ हुए समझौते में ऐसी कोई रियायत नहीं दी गई है जिससे देश के किसानों का हित प्रभावित हो। श्री गोयल ने एक बयान में कहा,” सभी व्यापारिक वार्ताओं में हमारे किसानों के हित सर्वोपरि हैं। मोदी सरकार अन्नदाताओं के हितों की रक्षा और ग्रामीण आजीविका सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

वाणिज्य मंत्री ने शनिवार को अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते पर जारी संयुक्त बयान के बाद सोशल मीडिया पर अपने वक्तव्य में कहा ,”
भारत-अमेरिका अंतरिम समझौते के माध्यम से भारतीय वस्तुओं को तरजीही पहुंच प्रदान करते हुए, अनाज, फल, सब्जियां, मसाले, तिलहन, डेयरी उत्पाद, मुर्गी पालन और मांस सहित संवेदनशील कृषि क्षेत्र की उपज को कोई रियायत नहीं दी गई है।” किसान सुरक्षित, देश विकसित…भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में डेयरी, फल, सब्ज़ियाँ, मसाले और अन्य अनाजों को संरक्षित किया गया है। इससे घरेलू किसानों के हित सुरक्षित होंगे, स्थानीय कृषि को इतने बड़े बाजार में वरीयता के आधार पर प्रवेश की सुविधा से मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और सशक्त कदम बढ़ेगा।

Next Post

व्यापार समझौते में 'नमस्ते ट्रंप, हाउडी मोदी' पर पड़ गया भारी : कांग्रेस

Sat Feb 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का जो संयुक्त विवरण सामने आया है उससे साफ हो गया है कि अमेरिका इस समझौते में भारी पड़ गया है और इसका खामियाजा भारत के किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को भुगतना पड़ेगा।कांग्रेस संचार […]

You May Like