पिता-पुत्र पर हमला, 15 एकड़ फसल ट्रैक्टर से रौंदी

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत ग्राम ज्वाप जमुनिया में जमीनी विवाद को लेकर पिता-पुत्र पर लाठियों, धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर आरोपियों ने ट्रैक्टर चलाकर पीडि़त की करीब 15 एकड़ खेत में लगी धान की रोपा फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संदीप पटेल निवासी ग्राम ज्वाप जमुनिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सहजपुर निवासी गोविंद प्रसाद सोनी की करीब 15 एकड़ जमीन पर पिछले 9 वर्षों से सिकमी पर खेती कर रहा है।

इसी रकबे में से करीब 2 एकड़ जमीन गोविंद प्रसाद ने ग्राम जमुनिया निवासी गुडडू उर्फ लक्ष्मण पटेल से खरीदी थी, जिस पर गुडडू का ही अवैध कब्जा था। गुडडू न तो जमीन खाली कर रहा था और न ही मालिक को सिकमी का पैसा दे रहा था। इसके बाद जमीन मालिक गोविंद प्रसाद ने अपनी जमीन वापस लेते हुए उस पर बखरनी करा दी थी। आरोपी गुडडू उर्फ लक्ष्मण पटेल और उसके बेटे कृष्णा पटेल को शक था कि संदीप पटेल के कारण ही उनकी जमीन हाथ से निकल गई। इसी खुन्नस में दोनों आरोपी ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचे।

आरोपियों ने वहां काम कर रहे संदीप और उसके बेटे सार्थक पटेल से अभद्रता शुरू दीं। इसके बाद आरोपियों ने संदीप की 15 एकड़ खेत में लगी पूरी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया। जब संदीप और उसके बेटे ने इसका विरोध किया, तो गुडडू उर्फ लक्ष्मण ने डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे संदीप के बाएं पैर और बेटे सार्थक के बाएं हाथ के अंगूठे व पीठ पर गंभीर चोटें आईं। इसी बीच, आरोपी कृष्णा पटेल ने हाथ में लिए धारदार बके से संदीप पर जानलेवा वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर जमीन मालिक गोविंद प्रसाद सोनी, पीडि़त के छोटे भाई दिनेश पटेल, अखिलेश पटेल और अन्य ग्रामीण दौड़े। भीड़ को आता देख आरोपी यह धमकी देते हुए भाग गए कि यदि इस जमीन पर दोबारा खेती करने आए, तो जान से खत्म कर देंगे।

Next Post

सोशल मीडिया पर छात्रा को बदनाम करने की साजिश

Sun Jun 21 , 2026
जबलपुर: कुण्डम थाना अंतर्गत डबरा कला में एक सिरफिरे ने कॉलेज में पढऩे वाली एक 20 वर्षीय छात्रा को बदनाम करने की नीयत से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई। आरोपी ने छात्रा की तस्वीरों को पोस्ट कर उस पर बेहद अश्लील कमेंट्स लिखकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। […]

You May Like