ट्रांसफार्मर जलने से 4 दिनों से अंधेरे में बरखेड़ा जयसिंह, ग्रामीण परेशान

पिपलियामण्डी। गांव बरखेड़ा जयसिंह में जले हुए ट्रांसफार्मर को दुरस्त नही किया जा रहा है। गांव अंधेरे में है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उप सरपंच प्रतिनिधि नागूसिंह शक्तावत ने बताया पिछले पांच दिनों में गांव के दो ट्रांसफार्मर जल गए। विद्युत वितरण केन्द्र को भी शिकायत दर्ज करा दी गई। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर को चालू नही किया जा रहा है। बरसात के मौसम में बिजली बंद रहने से जहरीले जीव-जतुंओं से खतरा बना हुआ है। वहीं मच्छरों के प्रकोप से भी ग्रामीण बीमार है। बिजली उपकरण भी ठप पड़े हुए है। मोबाइल चार्ज भी दूसरे गांव में जाकर करना पड़ रहे है। विद्युत वितरण कंपनी दोनों ट्रांसफार्मर को खोलकर ले गई है, लेकिन बिजली कब चालू होगी पता नही है। जब मामले को लेकर सहायक अभियन्ता मनीष व्यास से ग्रामीणों ने बिजली चालू करने की कहा तो उन्होंने ग्रामीणों से बकाया बिजली के बिल जमा कराने की कहा। इसके बाद अधिकांश ग्रामीणों ने बकाया बिजली बिल भी जमा करा दिए है। उसके बाद भी बिजली चालू नही की गई है।

Next Post

CM डॉ यादव के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर, एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Thu Sep 11 , 2025
मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 सितंबर को गांधी सागर में फॉरेस्ट रिट्रीट कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा […]

You May Like