पेट्रोल पम्प डकैतीकांड: मास्टर माइंड सिविल इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार

जबलपुर: मनेरी स्थित अतुलित पेट्रोल पम्प डकैतीकांड के मास्टर माइंड आयुष विश्वकर्मा को पुुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबलपुर से पकड़े गए आरोपी आयुष के पास से पुलिस ने दस हजार रुपए जब्त किए है। इस मामले में चार आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके है, दो अन्य आरोपियों को पकडऩे पुलिस की टीमें जुटी हुई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरेला से निवास रोड में मनेरी स्थित अतुलित फिलिंग सेंटर पर 9 अगस्त की देर रात स्कार्पियों से पहुंचे सात नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारियों पर हमला कर 93 हजार 875 रुपए लूटे थे। इस मामले मंडला पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जबलपुर पुलिस की मदद से चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया था।

इसके बाद पुलिस के मुख्य आरोपी आयुष विश्वकर्मा की तलाश में जुटी रही। बीती देर रात डकैतीकांड के मुख्य आरोपी आयुष विश्वकर्मा निवासी गढ़ा पुरवा को दबिश देकर पकड़ा है। आरोपी आयुष से पुलिस द्वारा लूट की साजिश व अन्य दो फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आयुष विश्वकर्मा जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग का थर्ड ईयर का छात्र है। जिसने पेट्रोल पम्प पर लूट की साजिश रची और युवकों को शािमल किया। गौरतलब है कि पुलिस की टीमों ने मनेरी से लेकर जबलपुर के बरेला, भूकम्प कॉलोनी और मेडिकल कॉलेज क्षेत्र तक पुलिस टीमों ने दबिश दी थी।
चार आरोपी पहले पकड़े जा चुके-
इस मामले में मंडला पुलिस की टीम ने पहले ही अमित झारिया, पवन झारिया, सौरभ शर्मा व शिवम श्रीपाल को गिरफ्तार कर लिया था। इन आरोपियों से पेट्रोल पम्प से लूटे गए 50 हजार 500 रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई थी।

Next Post

सड़क पर टोका तो कार सवारों ने रोका, दो दोस्तों पर बरसाए डंडे

Sun Aug 23 , 2026
इंदौर:सड़क पर वाहन चलाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी उस समय मारपीट में बदल गई, जब कार सवार युवकों ने दो दोस्तों को रोक लिया. गाली-गलौज के बाद कार से उतरे आरोपियों ने दोनों पर डंडों से हमला कर दिया. हमले में एक युवक के हाथ और दूसरे के सिर […]

You May Like