सड़क पर टोका तो कार सवारों ने रोका, दो दोस्तों पर बरसाए डंडे

इंदौर:सड़क पर वाहन चलाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी उस समय मारपीट में बदल गई, जब कार सवार युवकों ने दो दोस्तों को रोक लिया. गाली-गलौज के बाद कार से उतरे आरोपियों ने दोनों पर डंडों से हमला कर दिया. हमले में एक युवक के हाथ और दूसरे के सिर व आंख के पास चोट आई है.शिवमपुरी कॉलोनी निवासी कमल अमलानी अपने दोस्त सागर बजाज के साथ जा रहा था. राजीव गांधी चौराहे के पास पीछे से आई कार ने उनकी गाड़ी को खतरनाक तरीके से ओवरटेक किया. कमल ने कार चालक को सही तरीके से वाहन चलाने की बात कही तो कार में सवार युवक नाराज हो गए. दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ी तो कार सवार युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी.

कमल और सागर ने विरोध किया तो आरोपी और उसके साथी कार से नीचे उतरे. इसके बाद डंडों से दोनों पर हमला कर दिया. कमल के दाहिने हाथ में चोट आई, जबकि सागर के सिर, हाथ और आंख के पास चोट लगी. मारपीट के बाद आरोपी कार लेकर मौके से भाग निकले. कमल की शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने अज्ञात कार सवारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Next Post

पूर्व सांसद स्व. शेजवलकर की पुण्यतिथि पर हुआ पौधरोपण एवं पुष्पांजलि

Sun Aug 23 , 2026
ग्वालियर: पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की पुण्यतिथि पर ’पुष्पांजलि’ कार्यक्रम आज ’नगर निगम मुख्यालय पर आयोजित किया गया। इसके उपरांत स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की स्मृति में लाल टिपारा गौशाला के पास स्थित पार्क मुरार पर पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या […]

You May Like