समग्र आईडी और ऑनलाइन नामांतरण को लेकर चेम्बर की पहल

ग्वालियर: चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने एक अहम बैठक आयोजित कर नगर निगम की ऑनलाइन नामांतरण प्रक्रिया और समग्र आईडी की अनिवार्यता पर विस्तृत जानकारी दी। लंबे समय से लोग समग्र आईडी में विसंगतियों और नामांतरण प्रकरणों की जटिलताओं से जूझ रहे थे। बैठक में नगर निगम की सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पूर्वी अग्रवाल ने बताया कि समग्र आईडी, मध्यप्रदेश शासन की जनसंख्या पंजी है और यह सभी शासकीय योजनाओं के लिए आवश्यक है।

वर्ष 2013-14 में ग्वालियर में लगभग 29 लाख समग्र आईडी दर्ज की गई थीं, जबकि शहर की वास्तविक आबादी इतनी नहीं थी। इस कारण डुप्लीकेसी समाप्त करने के लिए आधार से लिंकिंग व ई-केवाईसी प्रक्रिया लागू की गई है।उन्होंने कहा कि नागरिक लोक सेवा केंद्र, एमपीऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर अथवा पोर्टल के माध्यम से अपनी आईडी का सत्यापन कर सकते हैं।

वहीं ऑनलाइन नामांतरण के लिए पोर्टल*पर सिटीजन लॉगिन कर, प्रॉपर्टी टैक्स क्लियर करने, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने और आवेदन की स्थिति ट्रैक करने की सुविधा उपलब्ध है।चेम्बर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए चेम्बर भवन में जल्द ही विशेष शिविर लगाया जाएगा, ताकि लोगों को समग्र आईडी सुधार और नामांतरण की प्रक्रिया में भटकना न पड़े। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अब यह विषय चेम्बर की मासिक गतिविधियों का स्थायी हिस्सा रहेगा।

Next Post

डीडी मॉल में शॉप से चोरी

Wed Sep 17 , 2025
ग्वालियर: डीडी मॉल में एक शॉप से चोरी का वीडियो सामने आया है। दो तीन युवक शॉपिंग करने के बहाने सामान चोरी कर ले गए। पलंग झपकते ही युवक ने चोरी का सामान जेब में डाल लिया। चोरी करते हुए युवक का वीडियो बन गया। पुलिस अब इनकी तलाश कर […]

You May Like