मध्य प्रदेश शिक्षक संघ में फेरबदल, विपिन पचौरी को जिम्मेदारी

शिवपुरी: मध्य प्रदेश शिक्षक संघ में बड़ा संगठनात्मक विस्तार किया गया है। शिक्षक संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष वत्सराज सिंह राठौड़ ने विकासखंड और तहसील स्तर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिला मीडिया प्रभारी नीरज सरैया के अनुसार कुल 15 कार्यकारिणियों की घोषणा की गई है।शिवपुरी विकासखंड की कार्यकारिणी में विपिन पचौरी को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि महेश वर्मा को सचिव, राजीव बाथम को सहसचिव, ऋषभ जैन को कोषाध्यक्ष और जीडी तरेठिया को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नीलम नरवरिया, दधीबाल सिंह, कैलाश शाक्य, राजेंद्र गौतम और राधेश्याम को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

शिवपुरी नगर के लिए घोषित कार्यकारिणी में इंदु पाराशर को अध्यक्ष बनाया गया हैं। जबकि चित्रांशी मंडेलिया को सचिव, रोहित मेहते को कोषाध्यक्ष, स्वाति बांझिल को उपाध्यक्ष, स्वेता गुप्ता को सहसचिव बनाया गया।

वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजनंदिनी रावत, प्रज्ञा मौर्य, श्वेता जैन, प्रतिभा राठौर, सतेन्द्र दुबे और पुष्पा मिश्रा को नामित किया गया।इसी तरह पोहरी विकासखंड में हेमंत भार्गव को अध्यक्ष, भरत मित्तल को सचिव, रामगोपाल सोनी को कोषाध्यक्ष और अरविंद भार्गव को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, रामअवतार जाटव सचिव, पवन लक्ष्यकार, मोहर सिंह, हुकुम सिंह, हरि बल्लभ वर्मा, लक्ष्मी शर्मा और अंजना लकड़ा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।खनियांधाना विकासखंड में जगदीश मेहते को अध्यक्ष, हरिकिशन स्वर्णकार को सचिव, दशरथ लखेरा को कोषाध्यक्ष, नीलेश शर्मा को उपाध्यक्ष और राजेश शर्मा सहसचिव बनाए गए हैं।

Next Post

मुख्यमंत्री ने इंदौर संभाग की चार इकाईयों का वर्चुअली किया लोकार्पण

Fri Jan 17 , 2025
कलेक्टर धार की अध्यक्षता में पीथमपुर में आयोजित हुआ स्थानीय कार्यक्रम इंदौर: शहडोल में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव-2025 के अन्तर्गत आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इंदौर संभाग की एक इकाई का लोकार्पण एवं तीन इकाइयों का वर्चुअली भूमि पूजन किया गया.उक्त इकाईयों के वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमि पूजन हेतु […]

You May Like