अनिवार्य रूप से मूल्यांकन करने पहुंचे शिक्षक

डाइट प्राचार्य ने किया शहरी मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण

जबलपुर: राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश अनुसार जिले में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न होने के पश्चात जनशिक्षा केन्द्रों से कॉपियों का संकलन विकासखंड स्तर पर हुआ है। मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाएं एक विकासखंड से दूसरे विकासखंड पहुंचाया गया। डीपीसी योगेश शर्मा ने बताया कि मुख्य मूल्यांकनकर्ता, मूल्यांकन कर्ताओं को प्रतिदिन मूल्यांकन केंद्र समय पर पहुंचकर समय सीमा में मूल्यांकन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

डाइट प्राचार्य सुधीर उपाध्याय ने शहरी मूल्यांकन केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घमापुर का आकस्मिक निरीक्षण कर मूल्यांकन की प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी की उपस्थिति समय पर सुनिश्चित करने एवं अनुपस्थित मूल्यांकनकर्ताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने निर्देश दिए। डीपीसी योगेश शर्मा ने बताया मूल्यांकनकर्ताओं को मूल्यांकन के उपरांत ही उसी दिन अंको की ऑनलाइन प्रविष्टि भी करनी है तथा मुख्य मूल्यांकनकर्ता द्वारा इसकी जांच की जानी है। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा समय सीमा में मूल्यांकन कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए है। निरीक्षण के दौरान डॉ गजेश खरे, साबिर खान, अजय रजक, रजनी ब्यौहार भी उपस्थित थे।

Next Post

पेरू के गायक की सशस्त्र हमले में हत्या

Mon Mar 17 , 2025
लीमा, 17 मार्च (वार्ता) कुंबिया ऑर्केस्ट्रा “आर्मोनिया 10” के सदस्य, प्रसिद्ध पेरू के गायक पॉल फ्लोरेस की मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह उस समय हुई जब हमलावरों ने लीमा में बैंड के टूर बस पर हमला किया। स्थानीय दैनिक एल कॉमर्सियो की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। […]

You May Like