जबलपुर: 76 लाख की ठगी मामले में क्राइम ब्रांच ने आईपीएस, सीबीआई अफसर पर बनकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को उत्तरप्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने शहर लाने के बाद न्यायालय में पेश किया और रिमांड पर लिया है आरोपियों से पूछताछ चल रही है जिसमें और खुलासे होने की उम्मीद है।
पुलिस ने बताया कि अनिल कुमार नन्हौरया पिता स्व. श्रीराम नन्हौरिया 72 वयषू निवासी , संजीवनी नगर के साथ 76 लाख रुपए की धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज पर कथित आईपीएस विजय कुमार, सीबीआई कीर्ति सान्याल पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
आरोपी कथित आईपीएस अधिकारी विजय कुमार, कथित सीबीआई अधिकारी कीर्ति सान्याल के द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से झूठे केस में फंसा कर और गिरफ्तारी, जप्ति का भय दिखाकर गलत तरीके से 76 लाख रुपए की ठगी कर धोखाधडी किए थे। क्राइम ब्रांच ने उत्तरप्रदेश के लखनऊ से दो आरोपियों अजय शर्मा और वेद प्रकाश वर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है
