बरगी थाने का एसपी ने किया निरीक्षण

जबलपुर: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने सोमवार को बरगी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाने का निरीक्षण करते हुये जप्ती माल, आम्र्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव चैक करते हुये हवालात चैक किया, साथ ही थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया कि थाने में संधारित कि ये जाने वाले रजिस्टर अपडेट हैं कि नहीं।

थाने में पंजीबद्ध अपराधों की समीक्षा करते हुये लंबित अपराधों केे निकाल के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। अधिकारी, कर्मचारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की यदि कोई समस्या है तो मुझे तत्काल बताएं आपकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी बरगी हेमंत कुमार एवं चौकी प्रभारी बरगी नगर उप निरीक्षक सरिता पटेल उपस्थित रहे।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 16 दिसम्बर 2025

Tue Dec 16 , 2025
पंचांग 16 दिसम्बर 2025:- रा.मि. 25 संवत् 2082 पौष कृष्ण द्वादशी भौमवासरे रात 12/18, स्वाती नक्षत्रे दिन 3/13, अतिगण्ड योगे दिन 3/5, कौलव करणे सू.उ. 6/47, सू.अ. 5/13, चन्द्रचार तुला, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6. ——————————————————— आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 16 दिसम्बर 2025 उनका आगामी वर्ष: वर्ष […]

You May Like