ईरान ने आंशिक रूप से इंटरनेट सेवाएं बहाल कीं

तेहरान, 17 जनवरी (वार्ता) ईरान ने देश में इंटरनेट सेवाओं को कुछ दिन निलंबित रखने के बाद फिर से बहाल कर दिया है।

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक ईरान में नागरिकों को फिर से इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है और देश में लघु संदेश सेवा (एसएमएस) को बहाल कर दिया गया है, हालांकि एजेंसी ने अधिक विवरण नहीं दिया।

ईरान ने गत आठ जनवरी को नागरिकों, सुरक्षाबलों और सार्वजनिक इमारतों को निशाना बनाकर किये गये आतंकवादी हमलों तथा दंगो की घटनाओं का हवाला देते हुये वैश्विक इंटरनेट पर पहुंच पर कड़े प्रतिबंध लगा दिये थे और एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया था।

रियाल के मूल्य में भारी गिरावट के विरोध में दिसंबर के अंत से ईरान के कई शहरों में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शनों को स्वीकार करते हुए कहा है कि वे आर्थिक संकट को दूर करने के लिए तैयार हैं, साथ ही उन्होंने हिंसा, तोड़फोड़ और अशांति के खिलाफ चेतावनी भी दी है। विरोध प्रदर्शन, आरंभ में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किये गए, लेकिन धीरे-धीरे हिंसक हो गये, जिससे कई लोग हताहत हुये और मस्जिदों, सरकारी इमारतों और बैंकों जैसी सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा। ईरानी अधिकारियों ने इसके लिए मेरिका और इज़राइल को दोषी ठहराया है।

 

 

Next Post

दक्षिण अफ्रीका के एक कस्बे में गोलीबारी में 7 लोगों की मौत

Sat Jan 17 , 2026
केप टाउन, 17 जनवरी (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन शहर के बाहरी इलाके में शनिवार को हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पश्चिमी केप के प्रांतीय आयुक्त कार्यालय के एक बयान के अनुसार, “पुलिस मारिकाना में हुई गोलीबारी की घटना की […]

You May Like