
जबलपुर। सिविल लाईन थाना अंतर्गत इलाहाबाद चौक के पास लुटेरे ने झपट्टा मारकर पहले एक छात्र का मोबाइल लूटा और फिर ऑनलाइन सेंध लगाते हुए उसके खाते से हजारों रूपए निकाल लिए। पुलिस के मुताबिक रविवार को कपिल शर्मा 18 वर्ष निवासी छिवला टोला घुघरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कॉलेज छात्र है। इलाहाबाद चौक के थोड़ी आगे बाइक सवार लुटेरे ने झपट्टा मारते हुये उसके हाथ से उसका मोबाइल छीन लिया था और तेजी से मोटर सायकल से भाग गया। उसने अपना बैलेंस चैक किया तो 12202 रूपये निकाल लिये गए थे ।
