
बोडा। थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह राजपूत व टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर दबिश दी. पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब और 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है. बीते 26 को थाना बोडा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पिपलिया रसोड़ा में रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब लेकर बैठा है. सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई. मौके से आरोपी कन्हैया लाल पिता रणधीर शशी, निवासी ग्राम गुलखेड़ी के कब्जे से दो प्लास्टिक की केनों में कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 9 हजार है, बरामद की गई. पुलिस ने आरोपी कन्हैया लाल को गिरफ्तार किया है.
