आष्टा पुलिस की मेहनत रंग लाई: चोरी का 35 लाख का डंपर 6 दिन बाद राजस्थान से बरामद, आरोपी फरार

आष्टा. पुलिस ने गत 27 सितंबर को चोरी गया डंपर 6 दिन की मेहनत के बाद एक हजार किमी का सफर तय कर 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के बाद डंपर बरामद कर लिया है. वहीं आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. जानकारी के अनुसार गत 27 सितंबर को मालीपुरा जोड़ स्थित कमल मेवाड़ा के मकान के पास खड़ा डंपर अज्ञात चोर चोरी करके ले गए थे. फरियादी द्वारा चोरी गए डंपर की कीमत लगभग 35 लाख बताई गई. पार्वती थाना प्रभारी हरिसिंह परमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक अजय जोझा, हीरेश सोनी, दिनेश सिसोदिया, महेंद्र मेवाड़ा, नितिन वर्मा, शैलेंद्र पटेल, चंद्रभान सेन, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सुशील साल्वे एवं शैलेंद्र सिंह की एक विशेष टीम गठित की गई.टीम लगातार डंपर की लोकेशन का पता लगाती रही. पुलिस टीम ने डंपर की लोकेशन ट्रैक करते हुए 1000 किमी का लंबा सफर तय किया और जांच के दौरान लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. पुलिस ने 6 दिनों की मेहनत के बाद डंपर राजस्थान के थांवला थाना क्षेत्र, जिला नागौर से बरामद कर लिया. हालांकि चोर वाहन छोड़कर फरार हो गए. लेकिन चोरों का सुराग लग गया है. जल्दी ही पुलिस गिरफ्त में होंगे.

Next Post

नगर में कदम-ताल करते निकले स्वयंसेवक

Sat Oct 4 , 2025
सलकनपुर।शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाते हुए पथ संचलन निकाला गया. स्वयंसेवकों में अनुशासन दिखाई दिया. स्वयंसेवक सिर पर काली टोपी, खाकी पेंट व सफेद शर्ट व हाथों में तलवार लेकर घोष की आवाज पर समय कदम […]

You May Like