राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में भड़की कांग्रेस, भाजपा कार्यालय के घेराव का प्रयास

जबलपुर। राममंदिर में चंदा चोरी पर जबलपुर के भाजपा के सांसद, विधायक, पार्षद, महापौर की चुप्पी के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस भड़क उठी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती बेरोज़गारी, महंगाई, भ्रष्टाचार तथा जनसरोकारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने हाथों में डमरू,थाली, झंडे और ताली बजाकर पैदल मार्च किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में रानीताल में एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया । लेकिन मौके पर पहले से मौजूद पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाई और कांग्रेसियों को रोकने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार पुलिस की बैरिकेडिंग को कांग्रेसियों ने जब तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग कर भीड़ को तितर बितर कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों के हाथों में भाजपा चंदा चोरी का हिसाब दो के पोस्टर थे।

सत्ता में बैठने का नहीं है कोई अधिकार

इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने कहा कि आरएसएस, बजरंग दल और भाजपा के नेता अपने आप को हिंदू धर्म का ठेकेदार बताते हैं और जब राम मंदिर में दो हजार करोड़ चंदा चोरी होने की बात सामने आई तो उसमें सभी ने अपने मुंह बंद किए हैं। क्योंकि कहीं न कहीं भाजपा, आरएसएस के नेता इसमें शामिल हैं। जबलपुर में बैठे भाजपा के विधायक, मंत्री पार्षद अगर इस मामले में चुप हैं तो उन्हें सत्ता में बैठने का कोई अधिकार नहीं है। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा , विजय रजक, सतीश तिवारी, सरबजीत सिंह रील, झल्ले लाल जैन, मनीष चंसोरिया , तेज कुमार भगत, राजेश सोनकर, संजय बघेल, गुड्डू तामसेतवर, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

खेत पर मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आए किसान की मौत 

Sat Aug 1 , 2026
नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के रावण रुंडी रोड स्थित एक खेत पर शनिवार को करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास उर्फ सोनू शर्मा (48) पिता राजेंद्र शर्मा, निवासी स्कीम नंबर-9, नीमच, […]

You May Like