बालिंगा में बस पलटने से एक यात्री की मौत, 30 घायल

जगदलपुर, 18 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में जगदलपुर के समीप बालिंगा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग -30 पर सोमवार को एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक यात्री की मौत हो गयी तथा लगभग अन्य 30 घायल हो गये।

बस रायपुर से कोंटा जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बस का पट्टा टूटने के कारण हुआ। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में सात यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक कोंटा क्षेत्र की एक शिक्षिका हैं। अन्य घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Next Post

गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का

Mon May 18 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like