शिवपुरी: एक तेज रफ्तार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर सिंधिया छत्री की दीवार से टकरा गई। यह घटना फिजिकल थाना क्षेत्र के भूत पुलिया तिराहे पर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवारों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। कार ग्वालियर बायपास की ओर से आ रही थी। भूत पुलिया तिराहे पर पहुंचते ही चालक वाहन को मोड़ नहीं सका और कार सीधे सिंधिया छत्री की दीवार से जा टकराई। टक्कर के प्रभाव से कार के अगले पहिए हवा में लटक गए और दीवार का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को बाद में एक अन्य वाहन से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
Next Post
होली के रंगों में सियासी आत्मीयता: मामा के घर खेली गई होली, सीएम डॉ यादव ने शिवराज को दी जन्म दिन की बधाई
Thu Mar 5 , 2026
भोपाल: राजधानी में होली के उल्लास के बीच राजनीतिक सौहार्द और आत्मीयता का भी रंग देखने को मिला। एक ओर जहां मामा के घर पर जमकर होली खेली गई और कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उत्साहपूर्वक पर्व मनाया, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण […]

You May Like
-
6 months ago
युवक ने खाया जहर, मौत
-
10 months ago
अवैध सागौन सहित दो आरोपी गिरफ्तार