
सिवनी और वारासिवनी में पदस्थ महिला सीएमओ के खिलाफ किया गया है प्रकरण दर्ज
छिंदवाड़ा। जिले के हर्रई और चांद की तत्कालीन सीएम tcओ दिशा डेहरिया के घर गुरूवार की सुबह छह बजे करीब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने आय से अधिक मामले में छापामार कार्रवाई की है। वर्तमान में वह वारासिवनी नगर पालिका में सीएमओ के पद पर पदस्त है। वही उनके पास सिवनी नगर पालिका अतिरिक्त प्रभार है। सीएमओ दिशा डेहरिया के नाम पर ढाई करोड़ की बेनामी संपति मिली है, जिसमें दुकान, मकान, कपड़ों का कारोबार, कारें सहित आभूषण और जेबर शामिल है। बता दें कि ईओडब्ल्यु में डीएसपी सहित 16 अधिकारी कर्मचारियों का काफिला बाराती बनकर चार कारों से उनके नागपुर रोड़ स्थित निवास पर पहुंचे थे। इधर ईओडब्ल्यु की दूसरी टीम ने सिवनी में पदस्त उनके कार्यालय पहुंची। जहां उनके निवास की जांच भी की है। इसके बाद टीम उन्हें उनके वारासिवनी स्थित मकान भी लेकर गई है। जहां महज सात हजार का बैंक बैलेंस मिला है। दरअसल छिंदवाड़ा के हर्रई और चांद में सीएमओ रहते हमेशा सुर्खियों में रही थी। परिषद में उन पर भारी भ्रष्टाचार सहित रिश्वत के आरोप लगे थे। इस मामले में उनकी शिकायतें भी की गई थी। ईओडब्ल्यु की टीम ने शिकायत के बाद पूरी जानकारी जुटाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई के दौरान महिला सीएमओ के नाम पर मकान, दुकान और वाहनों के दस्तावेज पाए गए है। जिसमें नागपुर रोड़ से लगे एक मकान 1 एमआईजी कॉलोनी में करीब 1500 वर्गफीट, दूसरा मकान एमआईजी कॉलोनी में करीब 3000 वर्गफीट, दुकान 1 मेनरोड नागपुर रोड, दुकान 2 जेके जीन्स, शॉप, एमआईजी कॉलोनी में, कुल वाहन 05-चार पहिया वाहन 2, इको स्पोर्ट्स एवं के्रटा, दो पहिया वाहन 3 मिले है। वही घरेलू सामान एवं दुकान का सामान, नगद, सोने-चांदी के जेवर कुल कीमती लगभग 30 लाख रूपये मिले है।
