तेलंगाना में ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी

हैदराबाद, 11 दिसंबर (वार्ता) तेलंगाना में तीन चरणों वाले ग्राम पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान गुरुवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ।

मतादन अपराह्न एक बजे तक चलेगा और इसके बाद अपराह्न दो बजे बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। नतीजों की घोषणा शाम को होने की उम्मीद है। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अनुसार, इस चरण में 56.19 लाख से ज़्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें 28.78 लाख से ज़्यादा महिलाएं शामिल हैं। कुल 12,960 उम्मीदवार 3,834 सरपंच पदों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 65,455 उम्मीदवार 27,628 वार्ड सदस्य पदों के लिए चुनावी मैदान में हैं। औसतन, हर सरपंच पद के लिए 3.38 उम्मीदवार और हर वार्ड सदस्य पद के लिए 2.36 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि शांतिपूर्ण और सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

 

 

Next Post

केरल के सात जिलों में स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी

Thu Dec 11 , 2025
कोझिकोड, 11 दिसंबर (वार्ता) केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग गुरुवार को सुबह सात बजे शुरू हुई और शाम छह बजे तक चलेगी। शुरुआती घंटों में भारी संख्या में लोग मतदान करने आए, खासकर उत्तरी केरल में सुबह मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की लंबी कतारें […]

You May Like