सतना:सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों सहित विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखडे,सीईओ जिला पंचायत सुश्री संजना जैन,आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
