सेवा की राजनीति करती है भाजपा: उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

जबलपुर। भाजपा नाम की नहीं सेवा की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) सेवा तीर्थ है। हम सेवा संकल्प को साकार कर रहे हैं। ये सारी बातें उपमुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने शहर प्रवास के दौरान सोमवार को कहीं। मौका था रानीताल स्थित भाजपा के संभागीय कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करने का। इस मौके पर उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) (2023) तीन नए भारतीय कानून हैं, जो क्रमश: भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (आईईए) को

बदलने के लिए लाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि हर गरीब को रोजगार मिले और उसकी गरिमा का सम्मान हो। गरीब, जनजाति और पिछड़ा को रोजगार मिले, उसके लिए यह कानून आया है। इसका उद्देश्य विकसित भारत 2047Ó के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास का नया ढांचा तैयार करना है। पत्रकारवार्ता में नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक इंदू तिवारी, अशोक रोहाणी सहित अन्य नेता शामिल थे।

Next Post

रात में कारें फोड़ने वाले तीन बाल अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा, 2 फरार

Mon Jan 12 , 2026
ग्वालियर। वाहनों में तोड़फोड़ व मारपीट की घटनाओं का ग्वालियर पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन बाल अपराधियों को पकड़ा है। तीन बाल अपराधियों ने आधी रात को एक दर्जन से अधिक गाडियों के कांच तोड़कर क्षतिग्रस्त किया था।इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया था।जिसके आधार […]

You May Like