ट्रैक्टर हादसे में गंभीर घायल को डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल , समय पर मिली मदद

दमोह: थाना पथरिया क्षेत्र अंतर्गत गढ़ाकोटा रोड पर हुए सड़क हादसे की सूचना पर डायल-112 एफआरवी-12 द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया.दिनांक 29 मई 2026 को प्रातः 09:50 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पथरिया क्षेत्र में गढ़ाकोटा रोड पर एक व्यक्ति ट्रैक्टर से गिरकर टायर के नीचे आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया है.

सूचना प्राप्त होते ही थाना पथरिया में तैनात डायल-112 वाहन एफआरवी-12 को मौके के लिए रवाना किया गया.दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में महिला आरक्षक 599 स्वाति जाट द्वारा सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एफआरवी-12 को रवाना किया गया.डायल-112 स्टाफ आरक्षक 673 राजेश सिंह व पायलट मन्नू सिंह लोधी मौके पर पहुंचे, जहां एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला.डायल-112 स्टाफ द्वारा घायल को तत्काल एफआरवी वाहन से पथरिया अस्पताल पहुंचाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया.

Next Post

ट्विशा शर्मा मौत मामला: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ को कोर्ट में पेश, CBI ने मांगी 5 दिन की रिमांड

Fri May 29 , 2026
भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को शुक्रवार को भोपाल की सीबीआई अदालत में पेश किया। दोनों आरोपियों को गुरुवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत […]

You May Like

Play sound