चुरहट वासियों का दशकों बाद साकार हुआ रेल का सपना

सीधी। विंध्य – बुन्देलखण्ड को रेल सेवा से जोड़ने वाली ललितपुर -सिगंरौली रेल लाईन परियोजना के अंतर्गत आने वाले विंध्य इलाके में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार हो गया है। आज शनिवार की दोपहर करीब 3.30 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा-चुरहट के 65किमी रेलखंडों का और सतना-देवेंद्रनगर के 53 किमी रेलखंडों का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करने के साथ चुरहट क्षेत्रवासियों का दशकों का सपना साकार हो गया। चुरहट रेलवे स्टेशन में आयोजित भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा एवं रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा गरिमामय उपस्थिति और रेलवे के अधिकारी -कर्मचारी के साथ भारी संख्या में जिले सहित चुरहट विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रवासी चुरहट के इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने।

Next Post

'प्रताप' में एसीपी दलेर सिंह बने तिग्मांशु धूलिया, मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक

Sat Oct 24 , 2026
मुंबई, 24 अक्टूबर (वार्ता) आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘प्रताप’ के निर्माताओं ने अभिनेता तिग्मांशु धूलिया का फर्स्ट लुक जारी किया है। फिल्म में तिग्मांशु धूलिया एसीपी दलेर सिंह के किरदार में नजर आएंगे। उनके कैरेक्टर पोस्टर ने फिल्म की कहानी और उनके किरदार की भूमिका को लेकर दर्शकों की उत्सुकता […]

You May Like