
दमोह। अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास राठौर ग्वालियर की अध्यक्षता में अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय समाज का निर्वाचन किया गया। जिसमें सभी स्वजातीय बंधुओं में अपने अपने मतो का प्रयोग किया। इस निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर सीताराम राठौर मल्ला भैया को मनोनीत किया। इस निर्वाचन के दौरान सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रायपुर में आयोजित किया गया जिसमें श्री राठौर को शॉल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और समाज के प्रति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगें। इस अवसर पर समाज के संपूर्ण देश भर के स्वजातीय लोगो की उपस्थिति रही। श्री राठौर मल्ला भैया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर रामलाल राठौर, प्रीतम राठौर, सुमित राठौर, केशव राठौर, उमेश राठौर, अमित राठौर के अलावा सभी स्वजातीय बंधुओं व इष्ट मित्रों ने बधाई दी हैं।
