ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

ओंकारेश्वर। रविवार को ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया। हजारों भक्तों ने पवित्र नर्मदा नदी में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। प्रातः 5 बजे मंदिर के पट खुलते ही दर्शनों का तांता लग गया। सामान्य लाइन में श्रद्धालुओं को लगभग 1 घंटे में दर्शन हुए, वहीं शीघ्र दर्शन लाइन में 15 से 20 मिनट में दर्शन हो रहे थे।

दर्शन व्यवस्था को लेकर तीर्थ यात्रियों ने संतोष जताया और प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की।भीड़ को देखते हुए वाहनों को कुबेर भंडारी पार्किंग, ब्रह्मपुरी पार्किंग, दंडी आश्रम, पुराना बस स्टैंड और हाट बाजार पार्किंग में रोका गया। वहां से श्रद्धालु पैदल चलकर मंदिर पहुंचे। प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

Next Post

मोदी और कजाख राष्ट्रपति तोकायेव ने रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर की चर्चा

Sun Sep 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर कजाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-कजाखस्तान संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। श्री मोदी ने कजाखस्तान के साथ भारत के प्राचीन सभ्यतागत संबंधों को […]

You May Like