मोदी और कजाख राष्ट्रपति तोकायेव ने रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर की चर्चा

नयी दिल्ली, 13 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर कजाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-कजाखस्तान संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
श्री मोदी ने कजाखस्तान के साथ भारत के प्राचीन सभ्यतागत संबंधों को याद किया और हाल के वर्षों में दोनों देशों के संबंधों में लगातार हो रही प्रगति पर संतोष जताया। दोनों नेताओं ने राजनीतिक संबंधों, व्यापार, रक्षा और सुरक्षा, संपर्क, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों, उभरती तकनीक, रचनात्मक अर्थव्यवस्था और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों समेत कई क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की।
उन्होंने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार साझा किए। उन्होंने दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति, स्थिरता, विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

.....

Next Post

मोदी और युगांडा की उपराष्ट्रपति अलुपो ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

Sun Sep 13 , 2026
नयी दिल्ली 13 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका रोज एपेल अलुपो से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और युगांडा के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों को आगे बढ़ाने की जरूरत […]

You May Like