
ग्वालियर। पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश चौधरी का स्वास्थ्य अचानक बिगड गया. वे भिंड जिले मे भाजपा के कार्यक्रमों से ग्वालियर लौट रहे थे, रास्ते मे उन्हें अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया. उन्हें सीधे बिड़ला अस्पताल ले जाकर उपचार शुरू किया गया. उनके बड़े भाई पूर्व मंत्री राकेश चौधरी सड़क मार्ग से उन्हें लेकर दिल्ली रवाना हो रहे थे, तभी दिल्ली से आई एयर एम्बुलेंस से उन्हें दिल्ली भेजा गया। उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
