MP विधानसभा का मानसून सत्र कल से,अध्यक्ष तोमर ने की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कल सोमवार, 28 जुलाई से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगा। यह सत्र कुल 12 दिनों का होगा, जिसमें 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी प्रमुख सचिव ए. पी. सिंह ने दी। यह सोलहवीं विधानसभा का प्रथम मानसून सत्र होगा।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सत्र के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

विधानसभा सचिवालय को अब तक कुल 3377 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिनमें 1718 तारांकित तथा 1659 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 226 ध्यानाकर्षण, 01 स्थगन प्रस्ताव, 23 अशासकीय संकल्प, 65 शून्यकाल की सूचनाएं और नियम 139 के अंतर्गत 01 सूचना प्राप्त हुई है। शासकीय विधेयकों की संख्या इस बार 03 है।

सत्र के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की संभावना है, जिससे यह सत्र काफी अहम माना जा रहा है।

Next Post

सिंध नदी उफान पर, पुल डूबा, तीन जिलों का संपर्क टूटा

Sun Jul 27 , 2025
ग्वालियर। आज दोपहर जिले की सिंध नदी उफान पर आने के बाद तीन जिलों का सड़क संपर्क टूट गया है। ग्वालियर, दतिया एवं शिवपुरी को जोड़ने वाले बडगोर पुल के ऊपर से सिंध नदी का पानी बहने के बाद पुल पर आवागमन बंद करा दिया गया है। धूमेश्वर धाम के […]

You May Like