
रीवा। प्रदेश के साथ-साथ जिले मे असमय भारी वर्षा से किसानों की खरीफ की नुकसानी का सर्वे कराये जाने एवं उचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मण्डल राजमणि पटेल, पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं महापौर अजय मिश्रा के नेतृत्व मे कलेक्टर रीवा से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा.
राजमणि पटेल ने कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि धान खरीदी का पोर्टल रीवा जिले में भी खोला जाये जिससे जिले का किसान अपनी धान की फसल बेंच सके. महापौर अजय मिश्रा बाबा ने बताया कि अक्टूबर माह मे अतिवृष्टि के कारण खरीफ की सभी फसलें बर्बाद हो गयी है धान की खड़ी फसलें तथा खलिहानों एवं खेतों मे कटी हुई फसलें पूर्णत: नष्ट हो गयी हैं. महापौर ने कहा कि आपके निर्देश के बाद भी अभी तक तहसीलदारों द्वारा कही भी सर्वेदल गठित नही किया गया इससे किसानों मे घोर निराशा की भावना व्याप्त हो गयी हैं. सभी किसान अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं. ज्ञापन सौंपने वालों मे विमलेन्द्र तिवारी, विद्यावती पटेल, नीलम मिश्रा, बबिता साकेत, रवि तिवारी, शहर संगठन मंत्री सज्जन पटेल, सत्यनारायण तिवारी, धनेन्द्र सिंह बघेल, रवि तिवारी, नरेन्द्र सिंह तिवारी, शिवेन्द्र सिंह मौजूद रहे.
