
रीवा। सिविल लाइन पुलिस ने घेराबंदी कर नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से 54 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की गई है. आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश कियागया.
थाना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लाडली लक्ष्मी पथ मार्ग में पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध नशीली कफ सिरप बिक्री करने के लिए बैठा है. मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा जाकर नाम पता पूछा तो अपना नाम गोविंद रजक पिता स्व. बलदाऊ रजक उम्र 35 वर्ष निवासी लोकनायक स्कूल के पास तरहटी का होना बताया. आरोपी के कब्जे से 54 सीसी अवैध मादक पदार्थ ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद हुआ, मादक पदार्थ जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सिविल लाइन में अपराध क्र. 410/25 धारा 08,21,22 एनडीपीएस एक्ट व 5/13 ड्रंग्स कंट्रोल एक्ट व 238 बीएस का कायम कर आरोपी से विधिवत पूछताछ कर गिरफ्तार शुदा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया.
