पलक झपकते ही डिग्गी से चार लाख कैश पार, इंडियन बैंक देवसर के सामने हुई वारदात

देवसर। स्थानीय नगर में संचालित इंडियन बैंक के सामने से पलक झपकते ही एक मोटर साइकिल के डिग्गी से चार लाख रूपये पार करते हुये रफू चक्कर हो गये। यह घटना आज दिन मंगलवार की शाम करीब सवा चार बजे की है। घटना के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीव्ही फुटेज को खंगालने में लगी हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी घटना की तस्दीक की जा रही है कि उक्त घटना में कितनी सच्चाई है।

दरअसल कियोस्क संचालक दिलशेर अहमद पिता गुलशेर अहमद निवासी उमरहर आज शाम करीब 4 बजे यूनियन बैंक देवसर से 6 लाख रूपये कैश आहरित कर डिग्गी में रखने जा रहा था, तभी दो लाख रूपये अपने जान पहचान के व्यक्ति को भुगतान किया। शेष चार लाख रूपये कैश मोटरसाइकिल के डिग्गी में रखकर इंडियन बैंक के पास पहुंच मोटरसाइकिल खड़ी करते हुये ठेला पर चाट खाने लगा। तभी कुछ टूटने की आवाज आई, कियोस्क संचालक की नजर बाईक पर पहुंची और देखा कि एक व्यक्ति डिग्गी तोड़कर कैश निकाल रहा है, तभी बगल में खड़ी एक मोटरसाइकिल में अपने साथी के साथ कैश लेकर आरोपी फरार हो गया। उक्त घटना को लेकर सनसनी फैल गई। पीड़ित थाना जियावन पहुंच लिखित रिपोर्ट किया है। वहीं पुलिस इंडियन बैंक समेत आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज को खंगालने में लगी हुई है।

Next Post

इलाज के दौरान घायल युवक की मौत, 3 हमलावर गिरफ्तार, दो फरार

Tue Nov 4 , 2025
भोपाल। बैरसिया थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वारदात में शामिल रहे दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें दाबिश दे रही है. मिली जानकारी के अनुसार बीते 21 अक्टूबर को पर्वत सिंह नाम के […]

You May Like