सतना: नागौद थाना पुलिस ने कट्टा लेकर घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से देसी कट्टा और कारतूस जब्त किया गया। कार्रवाही के बाद गुरूवार को आरापियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि रितिक राज द्विवेदी बिकरा मोड़ के आगे कट्टा लेकर खड़ा है। पुलिस पहुंची तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो कमर में पैट के अंदर दाहिने तरफ कट्टा मिला और जेब में कारतूस रखा था।
ऐसे में आरोपी रितिकराज द्विवेदी पिता राजेन्द्र द्विवेदी (22) निवासी रेरुआकला को गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गाय। इसी तरह एक दूसरी सूचना मिली कि हिमांशू सिंह परिहार उर्फ सुज्जू सरस्वती स्कूल के आगे नागौद सतना रोड में कट्टा लेकर खड़ा है। उसे भी घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा और कट्टा व कारतूस जब्त किया। आरोपी हिमांशू सिंह परिहार उर्फ सुज्जू पिता धीरेन्द्र सिंह परिहार (22) निवासी अकौना खुर्द के खिलाफ भी आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाही की गई। यह दोनों कार्रवाही थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडेय के नेतृत्व में एएसआई रविशंकर शुक्ला, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, आरक्षक शैलेन्द्र यादव ने की हैं।
