सतना:खम्हरिया पयसियान क्षेत्र में नहर किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बिहार के मधेपुरा निवासी पवन कुमार के रूप में हुई, जो डीएलएड की परीक्षा देने सागर आया था और धवारी क्षेत्र में अपने मित्र अभिषेक सिंह के साथ किराए पर रहता था.
पवन आखिरी परीक्षा देने के लिए निकला था, लेकिन परीक्षा नहीं दी और लापता हो गया. पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए शव की पहचान कर ली. सिर पर चोट और बंधे पैर देख हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जांच जारी है.
