जंगली सुअर के हमले में वृद्ध की मौत, तीन घायल

सतना : कोटर थाना क्षेत्र के खोहर अंतहरहार गांव में गुरुवार सुबह चरवाहों पर जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया. इस हमले में 65 वर्षीय ददोली पाल की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए.

घायल बाबूलाल पाल, शकुंतला सोंधिया और देवेंद्र पटेल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया. घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुअर के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है. वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले जंगल न जाने की सलाह दी है.

Next Post

MIC मीटिंग: विकास कार्यों व मस्टर श्रमिक अवधि को मंजूरी

Fri Jun 13 , 2025
सतना: शहर सरकार की मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) की बैठक में महापौर योगेश ताम्रकार की अध्यक्षता में शहर के विकास से जुड़े करीब 14.49 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में सड़क निर्माण, सीवर लाइन, जल निकासी, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के उन्नयन, स्मार्ट सिटी मिशन के […]

You May Like