स्वयं को पार्षद बता डॉक्टर-गार्ड को धमकाया

जबलपुर: मदन महल में बीती रात फोरव्हीलर चालक ने पहले मारूती में टक्कर मारी और इसके बाद डॉक्टर एवं गार्ड से अभद्रता कर धमकी दी और कहने लगा कि मैं पार्षद हूं, जो करना हो कर लो। पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपी की पतासाजी कर रही है।

पुलिस के मुताबिक डॉ. फणींद्र सिंह सोलंकी मेडिकल कालेज में डॉक्टर है। वह अपने वाहन क्रमांक एमपी 20 सीजे 7657 मारूती से मदनमहल स्थित एक निजी अस्पताल से रात्रि 9.40 बजे बाहर आये तो देखा एक चारपहिया वाहन क्रमांक एमपी 34 सीए 2050 चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार लपरवाही पूर्वक चलाकर आया उसकी मारूती में पीछे में टक्कर मार दी।

उसने एवं गार्ड रवि सेन ने उसे समझाने का प्रयास किया तो उत्तेजित होकर बत्तमीजी कर धमकी देते हुए वहां से चला गया कि मैं पार्षद हूँ तुमसे जो करते बने कर लेना। धमकाने वाला कौन है इसका पता नहीं चल सका है, हालांकि पुलिस वाहन नंबर के आधार पर जांंच पड़ताल कर रही है।

Next Post

गजल गायकी को नया आयाम दिया जगजीत सिंह ने

Sat Oct 11 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड में जगजीत सिंह का नाम एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने अपनी गजल गायकी से लगभग चार दशक तक श्रोताओं के दिल पर अमिट छाप छोड़ी। 08 फरवरी 1941 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्में जगजीत सिंह के बचपन का नाम जगमोहन […]

You May Like