होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खुलेगा, अन्यथा ईरान पर होगा बड़ा हमला : ट्रंप

वाशिंगटन, 05 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द ही खोल दिया जाएगा, अन्यथा ईरान पर “बहुत बड़ा” हमला किया जाएगा।
फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में श्री ट्रंप ने ईरान के साथ वार्ता की प्रगति संबंधी सवाल पर कहा, “होर्मुज जलडमरूमध्य बहुत जल्द खोल दिया जाएगा, अन्यथा उन्हें बहुत कड़ा प्रहार झेलना पड़ेगा। किसी भी स्थिति में जलडमरूमध्य खुलने वाला है।

” फॉक्स न्यूज के अनुसार, श्री ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता फिर शुरू हो गयी है तथा होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने संबंधी समझौता “बहुत जल्द” होने वाला है। ईरानी अधिकारियों ने अमेरिका के साथ किसी भी प्रत्यक्ष वार्ता में शामिल होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि बातचीत ओमान के माध्यम से मध्यस्थों के जरिए हो रही है। उल्लेखनीय है कि श्री ट्रंप ने रविवार को कहा था कि संभावित शांति समझौते की संभावना को देखते हुए उन्होंने ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमले रद्द कर दिए थे। उनके अनुसार इस समझौते की रूपरेखा में होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों पर सहमति शामिल है।

.....

Next Post

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क महान ऑलराउंडर कपिल देव का 32 साल पुराना टेस्ट विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए हैं

Wed Aug 5 , 2026
नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के पास टेस्ट क्रिकेट में भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त करने का शानदार अवसर है। स्टार्क वर्तमान में कपिल देव के रिकॉर्ड से महज दो विकेट दूर हैं। स्टार्क के नाम दर्ज हैं 433 टेस्ट […]

You May Like