रासलीला महोत्सव आज से, वृंदावन के रासाचार्य शर्मा करेंगे लीला का मंचन

नर्मदापुरम। प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी वृंदावन के कृष्ण भक्तों द्वारा रासलीला का मंचन 13 दिसंबर से 20 दिसम्बर तक किया जाएगा। यह जानकारी लीला के आयोजक जगन्नाथ मंदिर के ठाकुर राजा और सेमेरिटंस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ आशुतोष कुमार शर्मा ने दी।
डा शर्मा ने बताया कि इस वर्ष रासलीला महोत्सव के दौरान वृंदावन की प्रसिद्ध रासलीला के सदस्य रासाचार्य फतेह कृष्ण शर्मा और उनके साथी श्रीराधा जन्म, गोमय श्रृंगार, सुदामा चरित, कंस वध, मुद्रिका चोरी सहित भगवान कृष्ण के चरित्र पर आधारित अन्य लीलाओं का मंचन करेंगे। उन्होंने बताया कि लीला का मंचन प्रतिदिन शाम 7.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगा। उन्होंने सभी श्रद्धालु भक्तों से भगवान कृष्ण की लीलाओं के दर्शन कर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Next Post

क्रिसमस के उपलक्ष्य में इटारसी में एक शाम प्रभु यीशु के नाम कार्यक्रम

Tue Dec 16 , 2025
इटारसी। शहर में पास्टर्स फैलोशिप, क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन और समस्त मसीही समाज द्वारा संयुक्त रूप से एक शाम प्रभु यीशु के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में आयोजित किया, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न चर्चों और […]

You May Like