क्षत्रिय पवार समाज संगठन का भव्य सामाजिक समारोह आयोजित

सारनी। धर्म–संस्कृति और एकता का हुआ सशक्त प्रदर्शन,क्षत्रिय पवार समाज संगठन द्वारा आज दिनांक 01 फरवरी 2026 को पवार मंगल भवन, हवाई पट्टी के पास, शोभापुर कॉलोनी में सामाजिक एवं धार्मिक गरिमा के साथ सहर्ष उल्लास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की कुलदेवी मां गढ़ कालिका की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अखंड रामायण पाठ एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।

आयोजन में सारनी क्षेत्र के समस्त स्वजातीय बंधु सादर आमंत्रित रहे। प्रातः 9 बजे अखंड रामायण पाठ के समापन पश्चात अतिथियों का मंचासीन होना हुआ। इस अवसर पर बागदेवी एवं राजभोज प्रतिमा का पूजन कर समाज की गौरवशाली परंपरा और इतिहास को स्मरण किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पमालाओं एवं स्मृति-चिन्हों से सम्मान किया गया।

समारोह में समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं वरिष्ठ बुजुर्गों का सम्मान कर उनके योगदान को नमन किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई, जिसमें समाज की सांस्कृतिक चेतना और एकजुटता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। अतिथियों ने अपने उद्बोधनों में समाज को संगठित रहकर शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

आभार प्रदर्शन के पश्चात भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ या आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बन बल्कि छतरी पवार समाज की एकता संगठन शक्ति और सामाजिक चेतना का प्रभावशाली उदाहरण भी प्रस्तुत करता नजर आया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार एवं जिला नगर पंचायत अध्यक्ष राजा पवार रहे। विशेष रूप से बाबूलाल ढोले (संरक्षक), विमला बारंगे (संरक्षक), बाजीराव हिंगवे, श्रीराम कड़वे, न . पा.उपाध्यक्ष जगदीश पावर अशोक ओमकार, हरिराम पठाडे, बंसीलाल बारंगे, चंद्रिका प्रसाद राहंगडाले, शंकर डोंगरे, अनिल कलभोर, गेंदालाल फरकाडे, सुशीला डोंगरे, ललिता पवार, साधना नागरे, सुनीता चौधरी, मोहानी रमेश कोड़ले (अध्यक्ष), कौशल्या कड़वे सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

 

 

Next Post

पीएम आवास योजना की किस्त को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़े

Mon Feb 2 , 2026
छतरपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलादेवी मंदिर के पास स्थित बंधियन मोहल्ले में प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में गाली-गलौच और हाथापाई में बदल गई। इस घटना […]

You May Like