प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा कार्यशाला में अभिनंदन आज

नयी दिल्ली 07 सितंबर (वार्ता) जीएसटी में ऐतिहासिक सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को संसद के जीएमसी बालयोगी सभागार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों द्वारा अभिनंदन एवं सम्मान किया जाएगा।

ज्ञात रहे कि उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर रही है। इसके अगले दिन सोमवार को भाजपा सांसदों को उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

भाजपा सांसद कार्यशाला का चार सत्रों में आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम साढ़े छह बजे तक चलेगी।

भाजपा की तरफ से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान कार्यशाला के आरंभ में किया जाएगा। इस कार्यशाला में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय मंत्री और सभी भाजपा सांसद मौजूद रहेंगे।

 

Next Post

विपिन जोशी स्मारक समिति ने किया 40 शिक्षकों का सम्मान

Sun Sep 7 , 2025
इटारसी। शिक्षक दिवस के अवसर पर पत्रकार एवं समाजसेवी प्रमोद पगारे द्वारा संस्थापित एवं प्रवर्तित विपिन जोशी स्मारक समिति ने मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के कुल 40 शिक्षकों और गुरुओं के पग पखारकर सम्मान किया। इस बार 41वें वर्ष में 40 शिक्षकों का सम्मान किया है। आयोजन में मुख्य अतिथि […]

You May Like