विपिन जोशी स्मारक समिति ने किया 40 शिक्षकों का सम्मान

इटारसी। शिक्षक दिवस के अवसर पर पत्रकार एवं समाजसेवी प्रमोद पगारे द्वारा संस्थापित एवं प्रवर्तित विपिन जोशी स्मारक समिति ने मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के कुल 40 शिक्षकों और गुरुओं के पग पखारकर सम्मान किया। इस बार 41वें वर्ष में 40 शिक्षकों का सम्मान किया है। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता राजीव वर्मा उपस्थित रहे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष राजौरिया भोपाल, मुख्य वक्ता डॉ अनंत गंगोला एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रतिभा विजय दुबे (काकू भाई), पूर्व सुधार न्यास अध्यक्ष अरविंद मालवीय, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने विपिन जोशी स्मारक समिति के सदस्यों के साथ मिलकर शिक्षकों की महाआरती कर पद प्रक्षालन किया और ट्रॉफी, शॉल-श्रीफल, सम्मान पत्र एवं चलित ट्राफी देकर उन्हें सम्मानित किया। संस्था का सर्वोच्च सम्मान संस्थापक प्रमोद पगारे द्वारा स्थापित सरस्वती पुत्र सम्मान अनंत गंगोला अहमदाबाद को प्रदान किया गया।

 

Next Post

दस लक्षण पर्व का समापन, शोभायात्रा और भव्य आरती

Sun Sep 7 , 2025
भोपाल। स्टेशन बजरिया महावीर जिनालय में दस लक्षण पर्व का समापन दसवें दिन उत्तम ब्रह्मचर्य पर्व पर हुआ। अनंत चौदस पर विधान हवन, पूजा-अनुष्ठान और निर्वाण कांड पाठ के साथ लाडू समर्पित किए गए। मांगलिक भवन में मनोज भैया शास्त्री ने ब्रह्मचर्य का महत्व बताया। दोपहर में श्री जी की […]

You May Like