मड़वास पुलिस ने चोरी गए 25.80 लाख के 71 लोहे के विद्युत खंभे किये बरामद

सीधी। मड़वास पुलिस ने आरडीएसएस योजना अंतर्गत चोरी हुए 25 लाख 80 हजार 424 रुपये के 71 लोहे के विद्युत एच – बीम खंभों की बरामदगी करने में बड़ी सफलता पाई है। आरोपी के कब्जे से मशरूका जप्त किया गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 19 मई 2026 को सूचनाकर्ता सिद्धार्थ सिंह परिहार पिता भूपेंद्र सिंह परिहार उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09 निराला नगर रीवा, थाना विश्वविद्यालय जिला रीवा (म.प्र.) द्वारा थाना मड़वास में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरडीएसएस योजना अंतर्गत सिंगरौली वृत्त में विद्युत वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्य हेतु वन चौकी सिकरा में रखे 33 के.व्ही. के 13 मीटर एच- बीम के 55 नग एवं ग्राम टिकरी स्थित राइस मिल के पास रखे 33 केव्ही के 13 मीटर एच – बीम के 76 नग, कुल 131 नग लोहे के खंभे, जिनकी अनुमानित कीमत 47 लाख 61 हजार 64 रुपये है, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हाइड्रा वाहन से ट्रेलर में लोड कर चोरी कर लिए गए। रिपोर्ट पर थाना मड़वास में धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

पुलिस कार्रवाई एवं बरामदगी-

 

विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव के निर्देशन तथा एसडीओपी कुसमी संतोष तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अतर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए खंभों में से 71 नग एच – बीम लोहे के खंभे कुल कीमत 25 लाख 80 हजार 424 रुपये आरोपी भूपेश कुमार पटेल के कब्जे से, उसके ससुर दिवाकर सिंह के यहां ग्राम बिंदूनगर, थाना रामनगर, जिला मैहर (म.प्र.) से बरामद कर जप्त किए गए। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आरोपियों एवं शेष मशरूका की तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अतर सिंह, प्रधान आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह एवं आरक्षक राहुल गिरवाल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

जनरल सुब्रमणि ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

Sun May 31 , 2026
नयी दिल्ली 31 मई (वार्ता ) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने रविवार को प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) तथा सैन्य मामलों के विभाग के सचिव का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित […]

You May Like