दस लक्षण पर्व का समापन, शोभायात्रा और भव्य आरती

भोपाल। स्टेशन बजरिया महावीर जिनालय में दस लक्षण पर्व का समापन दसवें दिन उत्तम ब्रह्मचर्य पर्व पर हुआ। अनंत चौदस पर विधान हवन, पूजा-अनुष्ठान और निर्वाण कांड पाठ के साथ लाडू समर्पित किए गए। मांगलिक भवन में मनोज भैया शास्त्री ने ब्रह्मचर्य का महत्व बताया। दोपहर में श्री जी की पालकी शोभायात्रा नृत्य-गीतों के साथ निकाली गई। वहां अभिषेक, शांति धारा व अनुष्ठान के बाद समापन हुआ। महिला मंडल ने 108 दीपकों से आरती, डांडिया व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Next Post

कलेक्टर का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश, सतर्क रहने की अपील

Sun Sep 7 , 2025
रायसेन। साइबर अपराधियों ने रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर अधिकारियों और परिचितों से ठगी का प्रयास किया। ठगों ने कलेक्टर की फोटो लगाकर प्रोजेक्ट के नाम पर रुपये मांगे और बैंक अकाउंट डिटेल्स भी शेयर कीं। हालांकि, किसी ने भी पैसे ट्रांसफर नहीं किए। […]

You May Like