तानसेन समारोह 14 से 19 दिसम्बर तक, स्थानीय समिति की बैठक हुई

ग्वालियर। संगीतधानी ग्वालियर के आंगन में देश और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संगीत महोत्सव “तानसेन समारोह” के तहत लय, सुर व ताल की सभाएँ सजने की बेला आ गई है। तानसेन समारोह का 101वाँ आयोजन पूरी गरिमा व भव्यता के साथ आयोजित करने के उद्देश्य से मंगलवार को संभाग आयुक्त मनोज खत्री की अध्यक्षता में स्थानीय समिति की बैठक आयोजित हुई। समारोह को गरिमामय बनाने के लिये बैठक में गहन विचार मंथन हुआ। साथ ही सदस्यों ने उपयोगी सुझाव दिए।

भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में देश का सर्वाधिक प्रतिष्ठित महोत्सव “तानसेन समारोह” संगीत की नगरी ग्वालियर में इस साल 14 से 19 दिसम्बर तक आयोजित होगा। यह सालाना समारोह भारतीय संगीत की अनादि परंपरा के श्रेष्ठ कला मनीषी संगीत सम्राट तानसेन को श्रद्धांजलि व स्वरांजलि देने के लिये पिछले 100 साल से आयोजित हो रहा है। इस साल समारोह का 101वाँ वर्ष है। संभाग आयुक्त खत्री ने समिति के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि बैठक में आए अच्छे सुझावों पर ध्यान देकर तानसेन समारोह के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में अधिकाधिक संगीत रसिक पहुँचें। इसके लिये समारोह का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए। संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने बैठक में मौजूद निदेशक उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी को निर्देश दिए कि समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से लें और यथासंभव इन सुझावों पर अमल करें। उन्होंने निर्देश दिए कि स्थानीय कलाकारों के चयन के लिए गठित की जाने वाली ज्यूरी निष्पक्ष हो और इसमें ग्वालियर के संगीत व कला विशेषज्ञों को शामिल किया जाए।

Next Post

नीमच का किशोर लापता, मंदसौर के कुएं में मिला शव

Tue Nov 4 , 2025
नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के जावी गांव निवासी 19 साल के किशोर का शव मंदसौर में एक कुएं से बरामद हुआ है। इस संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को परिजन और समाजजन आज बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। आधार कार्ड अपडेट करवाने […]

You May Like