
उज्जैन। घर से खेलने का बोलकर निकला बालक शाम को खेत में मृत पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची बालक को अस्पताल लाया गया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया है, खेत मालिक से पूछताछ जारी है। ग्राम पिपलिया बढ़ा में रहने वाले इरफान शाह का 11 वर्षीय पुत्र फरकान कक्षा छठवीं में अध्ययन करता था। गुरुवार दोपहर को घर से खेलने का बोलकर निकला। शाम तक नहीं लौटा तो परिजन तलाश में निकले और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे का फोटो और स्कूली दस्तावेज परिजनों से मंगवाये, इसी बीच खबर आई की गांव में रहने वाले बाबू परमार के खेत में एक बालक की लाश पड़ी है। पुलिस तत्काल खेत पहुंची, बालक फरकान होना सामने आया। परिजन लाश देखकर बिलख पड़े। पुलिस के अनुसार बालक की मौत करंट लगने से हुई थी, शव आस्पताल पहुंचाया गया और जांच शुरू की गई। इस दौरान सामने आया कि खेत मालिक बाबू ने लहसुन की फसल बोई है मवेशी खेत में ना घुसे इसको लेकर उसने बिजली के खुले तार खेत में बिछा रखे थे। खेलने के दौरान बालक के खेत में जाने पर करंट लगा और उसकी मौत हुई है। पुलिस ने खेत मालिक को पूछताछ के लिए थाने पर बैठा लिया है। मृतक बालक का पोस्टमार्टम कराया गया इस बात की जानकारी जुटा जा रही है कि बालक अकेला खेत में गया था या फिर उसके साथी भी मौजूद थे।
