स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिल्ली पहुंचे बालाघाट के शिक्षाविद दिनेश वर्मा

बालाघाट, 15 अगस्त 2026 को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर पहली बार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का पूर्ण गायन भी किया गया।

इस विशेष समारोह में बालाघाट जिले के बैहर निवासी शिक्षाविद श्री दिनेश वर्मा को रक्षा मंत्रालय द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। श्री वर्मा बैहर के वरिष्ठ शिक्षाविद एवं लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय श्री श्यामबाबू वर्मा के पुत्र हैं। श्री दिनेश वर्मा पूर्व में गेंदे की उन्नत किस्म उगाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों के चलते स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय समारोह में उनका आमंत्रित होना बालाघाट जिले के लिए गौरव का विषय है।

लाल किले की प्राचीर से जब पहली बार ‘वंदे मातरम्’ का पूर्ण गायन हुआ, उस ऐतिहासिक क्षण में बालाघाट जिले का प्रतिनिधित्व श्री दिनेश वर्मा ने किया। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं अधिवक्ता श्री हर्षित वर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे। श्री वर्मा की इस सहभागिता से बैहर सहित संपूर्ण बालाघाट जिले में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है।

Next Post

नाग पंचमी पर जटाशंकर धाम में लगा विशाल दंगल, 8 जिलों के पहलवान दिखा रहे दमखम

Mon Aug 17 , 2026
दमोह। नाग पंचमी के पावन पर्व पर शहर के प्रसिद्ध श्री देव जटाशंकर धाम में स्वर्गीय श्री चंद्रशेखर पाठक जी की स्मृति में विशाल दंगल का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा और परंपरा के साथ इस दंगल का आयोजन हो रहा है।दंगल का […]

You May Like