ग्वालियर मेला में बाल महोत्सव 2026 का आगाज 16 से, रोज होंगे कार्यक्रम

ग्वालियर: एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवम ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन 16 जनवरी से 28 जनवरी तक मेला प्राधिकरण के मंच पर आयोजित किये जायेंगे। संस्था के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया कि संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण में सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं और इस वर्ष भी विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन किए जाना तय किए गए हैं।

प्रत्येक दिन होने वाले आयोजन में जो भी बच्चे भाग ले रहे हैं सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के लिए संयोजक मंडल बनाया गया है। विजेता एवम उप विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा और भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रमाण पत्र एवम मैडल भी दिये जायेंगे। डॉ शिखा कट्ठल ने बताया कि आयोजन को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए आयोजन समिति जल्द ही बनाईं जायेंगी।

16 जनवरी शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को 3 आयु वर्ग में आयोजित किया जाएगा। इसमें वर्ग ए में 5 साल से लेकर 8 साल तक के बच्चे अपना मनपसंद विषय पर कुछ भी ड्राइंग बना सकते हैं। वर्ग बी में 9 साल से 14 साल तक के बच्चे जल बचाओ थीम पर ड्राइंग बनाइए एवम् वर्ग सी में 15 वर्ष से ऊपर वाले सभी प्रतिभागी स्वच्छ भारत पर अपने ड्राइंग बनाएंगे सभी प्रतियोगियों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा ड्राइंग शीट मौके पर निशुल्क वितरण की जाएगी। 17 जनवरी शनिवार को प्रातः 10 बजे से एकल नृत्य प्रतियोगिता होगी। वैस्टर्न वर्ग बी में 9 साल से 14 साल तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। इसमें केवल वैस्टर्न कैटगरी ही रहेगी।

Next Post

अमृत 2.0 के तहत पेयजल और सीवरेज सुविधाओं की समीक्षा

Mon Dec 22 , 2025
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने मंत्रालय स्थित अपने कक्ष में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत पेयजल एवं सीवरेज सुविधाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, सीवरेज नेटवर्क के विस्तार और चल रही परियोजनाओं की […]

You May Like