चार्जशीट: वार से तड़पते रहा राजा, पत्नी सोनम ने फेर ली थी नजरें

इंदौर: मेघालय पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. जांच रिपोर्ट के मुताबिक राजा पर तेजधार हथियार से पहला वार किया गया, जो बेहद घातक था. वार लगते ही राजा दर्द से कराहने लगा, लेकिन इस दौरान उसकी पत्नी सोनम सब कुछ अपनी आंखों से देख रही थी. उसने मदद करने के बजाय नजरें फेर लीं थी.

सूत्रों के अनुसार चार्जशीट में यह बात सामने आई है कि 23 मई को सोहरा इलाके में विशाल सिंह चौहान ने राजा पर पहला वार किया था. इसके बाद वह लगातार हमले करता रहा. इस दौरान सोनम न तो चीखी और न ही पति को बचाने की कोशिश की, बल्कि बाद में वापस लौटकर यह पूछने लगी कि राजा अब भी जिंदा है या नहीं.

राजा की मौत की पुष्टि होने पर सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और अन्य आरोपियों आकाश सिंह राजपूत व आनंद कुर्मी के साथ मिलकर शव को खाई में फेंकने में भी मदद की. पुलिस जांच में सामने आया है कि राजा की हत्या से पहले तीन बार अलग-अलग प्रयास किए गए थे, लेकिन हर बार आरोपी असफल रहे. चौथी कोशिश में वारदात को अंजाम दिया. चार्जशीट में सोनम रघुवंशी, उसका प्रेमी राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश सिंह राजपूत और आनंद कुर्मी को आरोपी बनाया है.

Next Post

268 चालान बनाए, नाबालिग ट्रैक्टर चलाते पकड़ा

Thu Sep 11 , 2025
इंदौर:यातायात पुलिस ने मुख्यालय से मिले निर्देशों के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाकर दिनभर में 268 चालान बनाए. इस दौरान एक 13 वर्षीय नाबालिग को बायपास पर ट्रैक्टर दौड़ाते पकड़ा गया, वहीं कई शराबी वाहन चालक भी पुलिस की जद में आए. यह अभियान 22 सितंबर तक लगातार चलाया जाएगा.कार्रवाई […]

You May Like