268 चालान बनाए, नाबालिग ट्रैक्टर चलाते पकड़ा

इंदौर:यातायात पुलिस ने मुख्यालय से मिले निर्देशों के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाकर दिनभर में 268 चालान बनाए. इस दौरान एक 13 वर्षीय नाबालिग को बायपास पर ट्रैक्टर दौड़ाते पकड़ा गया, वहीं कई शराबी वाहन चालक भी पुलिस की जद में आए. यह अभियान 22 सितंबर तक लगातार चलाया जाएगा.कार्रवाई में सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट चलने वालों के बने.

पुलिस के अनुसार 164 चालान बिना हेलमेट, 42 बिना सीट बेल्ट, 36 गलत दिशा में वाहन चलाने, 9 ओवरलोडिंग, 6-6 शराब पीकर व मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाने, 3 बिना लाइसेंस और 1 बिना फिटनेस वाहन का बनाया. नाबालिग द्वारा ट्रैक्टर चलाने पर 8 हजार रुपए का चालान काटा गया. एसीपी यातायात जोन-3 हिंदू सिंह मुवेल ने बताया कि अभियान के दौरान ई-रिक्शा की भी कड़ी जांच की गई.

कई चालक बीच सड़क पर वाहन रोककर सवारियां बैठा रहे थे, जिन पर कार्रवाई की गई और कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया. मुवेल ने बताया कि आज से यातायात पुलिस सड़कों पर जागरूकता अभियान भी शुरू करेगी. इसमें राहवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना और कैशलेस योजना की जानकारी पंपलेट बांटकर नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी.

Next Post

दो पिकअप वाहनों में ले जाए जा रहे 12 गोवंश पकड़े

Thu Sep 11 , 2025
इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के केलोद फाटा रोड पर सुबह दो पिकअप वाहनों में अवैध रूप से ले जाए जा रहे गौवंश पकड़े गए. मौके पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने वाहनों को रोका और पुलिस के सुपुर्द किया, मामले में पुलिस जांच कर रही है.जानकारी के अनुसार सुबह बायपास […]

You May Like